Search

 
 
 

Bokaro News: सिविल डिफेंस प्रशिक्षण प्राप्त 54 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

समाहरणालय स्थित सभागार में शनिवार  सिविल डिफेंस के 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले 54 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.
 

Bokaro : समाहरणालय स्थित सभागार में शनिवार  सिविल डिफेंस के 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले 54 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीसी अजय नाथ झा ने प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

 

समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि समाज को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम सेवा और प्रशिक्षण है. एक इंसान द्वारा दूसरे इंसान की मदद करना मानवीय मूल्यों की सबसे बड़ी पहचान है.

 

कई लोग दूसरों की सहायता करना चाहते हैं, लेकिन उचित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के अभाव में वे अपनी भूमिका प्रभावी ढंग से नहीं निभा पाते. ऐसे में सिविल डिफेंस जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम लोगों में आत्मविश्वास पैदा करते हैं और उन्हें जरूरतमंदों की सहायता के लिए तैयार करते हैं.

 

उन्होंने कहा कि जब किसी व्यक्ति को प्रशिक्षण मिलता है तो उसके भीतर यह विश्वास विकसित होता है कि वह संकट की घड़ी में किसी की मदद कर सकता है. यही आत्मविश्वास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आधार बनता है. 

 

जरूरतमंदों की सहायता करने से जो संतोष और खुशी प्राप्त होती है, वही समाज सेवा की सबसे बड़ी उपलब्धि है. उपायुक्त ने कहा कि यदि प्रशिक्षित लोग आगे अन्य लोगों को भी प्रशिक्षित और जागरूक करें तो सहायता और सेवा की एक मजबूत श्रृंखला तैयार की जा सकती है. इससे समाज में सहयोग और जन भागीदारी की भावना और मजबूत होगी. उन्होंने समाज के उन लोगों की सराहना की जो बिना किसी अपेक्षा के अपने समय, संसाधन और ज्ञान को जनहित में समर्पित करते हैं तथा दूसरों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं. 

 

डीसी ने कहा कि कई बार आपदा या दुर्घटना की स्थिति में शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं. यदि आसपास मौजूद लोगों को प्राथमिक उपचार, रेस्क्यू व जीवनरक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त हो तो कई बहुमूल्य जीवन बचाए जा सकते हैं. उन्होंने हाल के दिनों में हुई दुर्घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन व बचाव कार्यों का प्रशिक्षण अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है.

 

 

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही