Search

 
 
 

Bokaro News : भाभी व नाबालिग भतीजे पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Bokaro News :आरोपी पर पूर्व में अपने पिता की भी भुजाली मारकर हत्या करने का आरोप है. गुरुवार की सुबह आरोपी चास के यदुवंश नगर से बोकारो के सेक्टर-9 स्थित अपने भाभी के घर पहुंचा और घर में घुसकर दोनों पर ताबड़तोड़ भुजाली से हमला कर दिया.
 
आरोपी गिरफ्तार

Bokaro News : बोकारो में संपत्ति विवाद को लेकर अपनी भाभी और नाबालिग भतीजे पर भुजाली से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी संतोष प्रसाद को हरला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

 

इससे जुड़ी खबर यहां पढ़े...

आरोपी पर पूर्व में अपने पिता की भी भुजाली मारकर हत्या करने का आरोप है. गुरुवार की सुबह आरोपी चास के यदुवंश नगर से बोकारो के सेक्टर-9 स्थित अपने भाभी के घर पहुंचा और घर में घुसकर दोनों पर ताबड़तोड़ भुजाली से हमला कर दिया.

 

इस हमले में भाभी और उनका नाबालिग बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए.घटना हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर-9डी, स्ट्रीट-36 की है. बताया जा रहा है कि संपत्ति विवाद को लेकर आरोपी संतोष प्रसाद का अपनी भाभी के साथ विवाद चल रहा था.

 

इसी विवाद में गुरुवार सुबह वह भुजाली लेकर घर पहुंचा और भाभी तथा नाबालिग भतीजे पर हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. शोर सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

 

घटना में गंभीर रूप से घायल मां और बेटे को इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है.वहीं, हरला थाना पुलिस ने आरोपी संतोष प्रसाद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही