Bokaro News : बोकारो से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां संपत्ति विवाद में एक देवर ने अपनी भाभी और भतीजे को भुजाली मारकर घायल कर दिया है. घटना हरला थाना क्षेत्र सेक्टर- 9डी के स्ट्रीट 36 की है.
इसे भी पढ़ें...
बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़ित दोनों चास के यदुवंश नगर के निवासी है लेकिन आरोपी संतोष कुमार के भय से उसका भाई मिथलेश प्रसाद वर्तमान में अपना परिवार लेकर सेक्टर-9D स्ट्रीट 36 में रहता है. आज अहले सुबह सरोज देवी अपने घर पर झाड़ू लगा रही थी. तभी आरोपी संतोष प्रसाद घर में घुस गया और भुजाली से भतीजा अमन कुमार पर हमला कर दिया.
आवाज सुनकर बेटे को बचाने पहुंची सरोज देवी पर भुजाली से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. महिला को सिर में जबकि बेटे को पीठ में भुजाली मार दिया, दोनों घायलों को बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि आरोपी संतोष प्रसाद को मामूली चोटें आई है, जिन्हें सदर अस्पताल में इलाज के लिए पुलिस ने भर्ती कराया है.
मालूम हो कि एक साल पहले आरोपी ने अपने बड़े भाई मिथलेश प्रसाद को भुजाली से घायल कर दिया था जिसमें वह जेल जा चुका है. आरोपी पर अपने पिता की भी हत्या का आरोप है. डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जांच की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

