National News : भूटान के ताकत्सेमाखांग के पास शिंताफू तशो में गुरुवार रात अचानक एक ग्लेशियर झील फटने से हड़कंप मच गया है. इस घटना के बाद असम और पश्चिम बंगाल में हाई अलर्ट जारी किया गया है. खबरों के अनुसार झील पानी तेजी से आगे बढ़ रहा है. पश्चिम बंगाल में संकोश नदी के किनारे रह रहे लोगो और असम के निवासियों के एहतियात बरतते हुए सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने की बात सामने आयी है.
VIDEO | West Bengal: BJP MP Raju Bista issues a critical public safety alert for residents living along the Sankosh River following a Glacial Lake Outburst Flood (GLOF) in neighboring Bhutan. He wrote, "A glacial lake outburst flood (GLOF) has been reported at Lemthang in Bhutan. The overflowing water from the lake is flowing downwards through the Mofu River towards the Sunkosh River.Therefore, everyone living in the catchment areas of the Sunkosh River and all its connected tributaries have been informed to move to a safe distance immediately to protect their lives. Everyone in our Darjeeling hills, Terai and Dooars region are requested to stay alert." (Source: Handle on X) (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 29, 2026
उत्तरी बंगाल के जिलों में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को ज्यादा खतरा है. खास कर दार्जिलिंग की पहाड़ियों, तराई के लोगों से अपील की गयी है कि वे सतर्क रहें. भूटान में आयी आपदा को लेकर उत्तर बंगाल विकास मंत्री निशीथ प्रमाणिक के अनुसार कूचबिहार प्रशासन ने संकोश नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया है. इलाकों में माइक से अनाउंसमेंट किया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार बाढ़ का पानी पुनाखा जोग से आठ किलोमीटर की दूरी पर कबेसा गेवोग के श्रीगंग इलाके में पहुंच गया है. पानी मोफू नदी के रास्ते सोनकोश नदी की ओर बढ़ रहा है. जान लें कि उत्तरी बंगाल और असम के सीमावर्ती इलाकों में इस नदी को गदाधर नदी कहा जाता है. शिंताफू झील खतरनाक 17 हिमनद झीलों में शामिल है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

