National News : INDIA अलायंस के नेता आज 30 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन सुनवाई के तहत प्रतीकात्मक महाभियोग चलायेंगे. जनसुनवाई में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार सहित अन्य विपक्षी नेता शामिल होंगे.
दोपहर 3:30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के आधिकारिक आवास पर CEC के खिलाफ महाभियोग चलाया जायेगा. इसकी अध्यक्षता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार करेंगी.
खबरों के अनुसार राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे महाभियोग प्रस्ताव पेश करेंगे. राहुल गांधी इस चर्चा का समापन करेंगे. बता दें कि INDIA अलायंस के नेता मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चोरी के विरोध में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक महाभियोग ला रहे हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

