Search

 
 
 

Bokaro News : भीषण गर्मी में लू से बचाव को लेकर प्रशासन ने की एडवाइजरी जारी

जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम नागरिकों के लिए लू (हीट वेव) से बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी की है
 

Bokaro: जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम नागरिकों के लिए लू (हीट वेव) से बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी की है. उपायुक्त व अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार अजय नाथ झा ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की है.

 

सुरक्षा के उपाय


जहां तक संभव हो कड़ी धूप में बाहर न निकलें.जितनी बार हो सके पानी पीयें, सफर में पानी साथ में रखें.हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, सिर को गमछा/टोपी से ढकें, धूप में चश्मा का उपयोग करें.अधिक तापमान में कार्य करने से बचें.खाली पेट न रहें और नंगे पांव धूप में न चलें.  

 

बाहर काम करने वाले लोग टोपी, गमछा, छाता व गीले कपड़े का उपयोग करें.हल्का भोजन करें, तरबूज, खीरा, नींबू, संतरा जैसे पानी वाले फल खाएं.अधिक प्रोटीन वाले भोजन (मांस, मेवे) से परहेज करें.लस्सी, छाछ, नींबू पानी, नमक-चीनी का घोल, आम का पन्ना जैसे पिए.बच्चों और पालतू जानवरों को पार्क किए वाहनों में अकेला न छोड़ें.जानवरों को छांव में रखें और पर्याप्त पानी दें.
घर को ठंडा रखें, पर्दे/शटर का उपयोग करें, रात में खिड़कियां खुली रखें.तबीयत खराब होने या चक्कर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

 

लू के प्रमुख लक्षण


पसीना न आना,त्वचा का गर्म, लाल व शुष्क होना,सिरदर्द, थकान, चक्कर, उल्टी,बेहोशी,आंखों की पुतलियां छोटी होना.

 

लू लगने पर क्या करें

प्रभावित व्यक्ति को छांव में लिटाएं, तंग कपड़े ढीले करें.

ठंडे पानी से गीले कपड़े से शरीर पोछे.

ओआरएस, नींबू पानी या नमक-चीनी का घोल दें.उल्टी या बेहोशी की स्थिति में कुछ भी खाने-पीने को न दें.एक घंटे में सुधार न हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं.

 

डीसी ने किया अपील


जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील किया है कि वे इन दिशा-निर्देशों का पालन करें और भीषण गर्मी में स्वयं व अपने परिवार को सुरक्षित रखें.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही