Search

 
 
 

Entertainment News : ‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ आखिरकार 21 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है.
 

Lagatar desk : मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ आखिरकार 21 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है.फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और अब फिल्म ने पहले ही दिन शानदार कमाई की है.वहीं इस फिल्म का निर्देशन जीतू जोसेफ ने की है.  

 

ओपनिंग डे पर कमाए 15.85 करोड़ रुपये

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के पहले दिन भारत में करीब 15.85 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया है. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 18.37 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.पहले दिन फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 51 प्रतिशत दर्ज की गई. देशभर में फिल्म के लगभग 5,506 शो चलाए गए, जिन्हें दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला.

 

वर्ल्डवाइड कमाई ने भी किया प्रभावित

फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में भी शानदार प्रदर्शन किया है. पहले दिन ‘दृश्यम 3’ ने विदेशों में करीब 25 करोड़ रुपये का कारोबार किया.इसी के साथ फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 43.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली है.

 

साउथ इंडिया में जबरदस्त क्रेज

‘दृश्यम 3’ को दक्षिण भारत में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. अलग-अलग भाषाओं में फिल्म की कमाई इस प्रकार रही

मलयालम: 13.70 करोड़ रुपये
तेलुगू: 1.50 करोड़ रुपये
तमिल: 45 लाख रुपये
कन्नड़: 20 लाख रुपये
कन्नड़ बेल्ट में फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 19 प्रतिशत दर्ज की गई.


‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी का कायम है जादू

‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ की सफलता के बाद तीसरे भाग को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह था. अब शुरुआती आंकड़े देखकर साफ है कि ‘दृश्यम 3’ भी बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का खिलाड़ी साबित हो सकती है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही