Search

 
 
 

LAGATAR IMPACT : 1.81 करोड़ से बन रही एप्रोच रोड में दरार मामले में जामताड़ा डीसी सख्त, विभाग से मांगी रिपोर्ट

दक्षिणबहाल जोरिया में 1.81 करोड़ की लागत से बन रही एप्रोच रोड में उद्घाटन से पहले दरार आने के मामले में जिला प्रशासन ने कार्रवाई की  है. डीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पथ निर्माण विभाग से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है.
 

Jamtara :  दक्षिणबहाल जोरिया में 1.81 करोड़ की लागत से बन रही एप्रोच रोड में उद्घाटन से पहले दरार आने के मामले में जिला प्रशासन ने कार्रवाई की  है. डीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पथ निर्माण विभाग से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है. 

 

गौरतलब है कि जामताड़ा-दक्षिणबहाल मुख्य सड़क पर बन रही डायवर्सन पुल और एप्रोच रोड में उद्घाटन से पहले ही दरार और टूट-फूट सामने आने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया था.  लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार और लापरवाही का आरोप लगाया था.

 

लगातार डॉट इन ने 21 मई को ''1.81 करोड़ से बन रही एप्रोच रोड में उद्घाटन से पहले दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल'' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी. जिसके बाद डीसी ने मामले पर संज्ञान लिया और विभागीय अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता, दरार के कारण और जिम्मेदार एजेंसी की भूमिका पर रिपोर्ट मांगी है. साथ ही मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का संकेत भी दिया गया है.

 

इधर पथ निर्माण विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त हिस्से को तोड़कर दोबारा निर्माण कराने की बात कही जा रही है. हालांकि स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि यदि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप हुआ होता तो सड़क बनने से पहले ही फटने की नौबत क्यों आती. अब पूरे मामले में प्रशासनिक जांच और विभागीय रिपोर्ट पर सबकी नजर टिकी हुई है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही