Search

 
 
 

National News : झारखंड की 2 समेत 26 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 18 जून को होगी वोटिंग

चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. देश के 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को मतदान कराया जाएगा.  इनमें झारखंड की दो सीटें भी शामिल हैं. एक सीट भाजपा सांसद दीपक प्रकाश के कार्यकाल समाप्त होने के कारण खाली हो रही है.  जबकि दूसरी सीट झामुमो संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के बाद रिक्त है.
 

Lagatar Desk :  चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. देश के 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को मतदान कराया जाएगा.  इनमें झारखंड की दो सीटें भी शामिल हैं. एक सीट भाजपा सांसद दीपक प्रकाश के कार्यकाल समाप्त होने के कारण खाली हो रही है.  जबकि दूसरी सीट झामुमो संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के बाद रिक्त है.

कुल 26 सीटों में से 24 सीटों पर नियमित चुनाव होंगे. जबकि महाराष्ट्र और तमिलनाडु में एक-एक सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा.  महाराष्ट्र में सुनेत्रा अजित पवार और तमिलनाडु में सीवी षण्मुखम की सीट पर वोटिंग होगी. बता दें कि राज्यसभा से रिटायर होने वाले प्रमुख नेताओं में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, जेडीएस प्रमुख एचडी देवेगौड़ा और अरुणाचल प्रदेश के नबाम रेबिया शामिल हैं. 

झारखंड के अलावा आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात में चार-चार सीटों पर चुनाव होंगे. राजस्थान और मध्यप्रदेश में तीन-तीन सीटों के लिए मतदान कराया जाएगा.  वहीं अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम में एक-एक सीट पर चुनाव होंगे.

चुनाव आयोग के अनुसार, चुनाव की अधिसूचना 1 जून को जारी की जाएगी.  उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा. इसके बाद उसी शाम मतगणना शुरू होगी और देर रात तक परिणाम आने की संभावना है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही