Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro : DC के प्रयास से पीड़ित परिवार को मिली सहायता, बच्चे का स्कूल में नामांकन कराने का निर्देश

Bokaro : जिले के पेटरवार प्रखंड के पिछड़ी गांव की रहने वाली पूनम देवी के पति संजय महतो की करंट लगने से असामयिक मौत हो गई थी. परिवार के लिए आज का दिन राहत लेकर आया. हादसा 14 जून को बिजली का फ्यूज जोड़ने के दौरान करंट लगने से हुई थी. इस हादसे के बाद परिवार आर्थिक व सामाजिक संकट से जूझ रहा था. पूनम देवी समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा से मिलीं.
Advertisement
Advertisement
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro : जिले के पेटरवार प्रखंड के पिछड़ी गांव की रहने वाली पूनम देवी के पति संजय महतो की करंट लगने से असामयिक मौत हो गई थी. परिवार के लिए आज का दिन राहत लेकर आया. हादसा 14 जून को बिजली का फ्यूज जोड़ने के दौरान करंट लगने से हुई थी. इस हादसे के बाद परिवार आर्थिक व सामाजिक संकट से जूझ रहा था. पूनम देवी समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा से मिलीं.  

 

 

Uploaded Image

पीड़ित परिवार को दी सहायता 

इसे भी पढ़े...

 


उपायुक्त ने मामले को मानवीय संवेदनशीलता के साथ लेते हुए संबंधित अधिकारियों व जीओ मोबाइल कंपनी से समन्वय स्थापित किया. उनके प्रयास से कंपनी की ओर से मानवीय आधार पर पूनम देवी को सहायता राशि उपलब्ध कराई गई. सहायता राशि प्राप्त करने के बाद पूनम देवी ने उपायुक्त व जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में मिली यह सहायता उनके परिवार के लिए बड़ी राहत और संबल है.

 

 

उपायुक्त ने बच्चे के भविष्य को भी सुरक्षित करने की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को बच्चे को मुख्यमंत्री बाल प्रायोजन योजना से आच्छादित कर प्रतिमाह 4,000 रूपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को बच्चे का डीएवी कथारा में नामांकन सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा.

 

 

वहीं स्वीकृत अंबेडकर आवास का निर्माण कार्य त्वरित गति से पूरा करने के लिए बीडीओ पेटरवार को निर्देशित किया. उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि किसी भी परिवार के लिए अपने कमाऊ सदस्य को खोना अत्यंत दुखद होता है. ऐसे कठिन समय में प्रशासन की जिम्मेदारी केवल संवेदना व्यक्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रभावित परिवार को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराना भी है.

 

 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परिवार को सरकार की अन्य पात्र कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे सम्मानपूर्वक अपना जीवनयापन कर सकें.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही