Search

 
 
 

Bokaro News : जनगणना के नाम पर घर में घुसकर मारपीट, एक गिरफ्तार

पीड़ित परिवार का आरोप है कि 10 की संख्या में अज्ञात लोग जनगणना करने के नाम पर उनके घर में घुस आए. घुसते ही उन्होंने घर के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी और तोड़फोड़ भी की.
 
परिवार के लोगों से पूछताछ करती पुलिस.

Bokaro : बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. डायमंड सिटी निवासी पालधारी यादव के घर में जनगणना करने के बहाने घुसे करीब 10 की संख्या में बदमाशों ने परिवार के साथ मारपीट की. इस वारदाता में पालधारी यादव व उनकी पुत्री जख्मी हो गए. मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. गृहस्वामी ने हिम्मत दिखाते हुए 1 आरोपी को धर दबोचा, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.


पीड़ित परिवार का आरोप है कि 10 की संख्या में अज्ञात लोग जनगणना करने के नाम पर उनके घर में घुस आए. घुसते ही उन्होंने घर के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी और तोड़फोड़ भी की. इसी दौरान गृहस्वामी ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमास को पकड़ लिया और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी. 


पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही