Bokaro News: चास के जोधाडीह मोड़ से करीब 200 मीटर की दूरी पर मंगलवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से सोने की चेन और पेंडेंट झपट लिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. महिला की पहचान विभा मालाकार के रूप में हुई है, जो बिंदी ताआड़ की निवासी हैं, अभी वो कैलाश नगर में रहती हैं.
जानकारी के अनुसार, विभा मालाकार मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे घर से सब्जी खरीदने निकली थी. सब्जी लेकर लौटने के दौरान जैसे ही वह अपनी गली में पहुंचीं, वहां पहले से बाइक लेकर दो युवक खड़े थे. महिला के गली में प्रवेश करते ही बदमाशों ने बाइक को उनकी ओर इस तरह मोड़ा कि वह दीवार के किनारे से टकराते-टकराते बची. इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उनके गले पर झपट्टा मारकर करीब 12 ग्राम की सोने की चेन और उसमें लगा पेंडेंट छीन लिया.
इसे भी पढ़ें -
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए. घटना के तुरंत बाद महिला ने चास थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है. बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

