Search

 
 
 

Bokaro News : सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से भिड़ी बाइक, एक की मौत

Bokaro News :  पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र स्थित धनबाद-पुरुलिया मुख्य मार्ग में एक बार फिर सड़क हादसा हुआ. यहां काजुवन के समीप मंगलवार शाम एक बाइक सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में बाजुडीह निवासी विजय माहथा (50 वर्षीय) की मौत हो गई.
 
सड़क किनारे खड़ा ट्रक

Bokaro News :  पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र स्थित धनबाद-पुरुलिया मुख्य मार्ग में एक बार फिर सड़क हादसा हुआ. यहां काजुवन के समीप मंगलवार शाम एक बाइक सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में बाजुडीह निवासी विजय माहथा (50 वर्षीय) की मौत हो गई.

 

बोकारो की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


जानकारी के अनुसार, विजय माहथा मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक से कांड्रा स्थित आरएनसी कंक्रीट फैक्ट्री ड्यूटी के लिए निकले थे. काजुवन के पास सड़क किनारे खराब ट्रक (WB 37 J 5184) खड़ा था. इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से जा भिड़ी.

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि विजय के सिर में गंभीर चोट लगी और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ. घटना की सूचना पर पिंड्राजोरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

 

पुलिस ने शव को बीजीएच मर्चरी में रखवाकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को जब्त कर लिया गया है. धनबाद-पुरुलिया मुख्य मार्ग में लगातार हो रहे हादसे से क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. यहां बीते चार दिनों में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही