Search

 
 
 

Bokaro News  : JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी की CBI जांच मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

Bokaro News : उन्होंने कहा कि राज्य के युवा अपनी प्रतिभा के दम पर रोजगार पाना चाहते हैं, लेकिन सरकार की व्यवस्था उनके सपनों के साथ खिलवाड़ कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि धांधली के खिलाफ आवाज उठाने वाले निर्दोष छात्रों पर पुलिस केस दर्ज कर उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है.
 
JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी

Bokaro News : जेपीएससी, जेएसएसस, सीजीएल समेत राज्य की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं और छात्रों पर हुए मुकदमे के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने बोकारो में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया.

 https://lagatar.in/live-on-lagatar-top-stories-of-september-9-read-them-all-in-one-place

 

प्रदर्शन चास से चलकर डीसी कार्यालय तक पहुंचा.भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र राज की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए. मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सरकार पर तीखा हमला किया.

 

उन्होंने कहा कि राज्य के युवा अपनी प्रतिभा के दम पर रोजगार पाना चाहते हैं, लेकिन सरकार की व्यवस्था उनके सपनों के साथ खिलवाड़ कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि धांधली के खिलाफ आवाज उठाने वाले निर्दोष छात्रों पर पुलिस केस दर्ज कर उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है.

 

मधु कोड़ा ने स्पष्ट किया कि भाजपा छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी. सरकार इसकी सीआईडी जांच नहीं बल्कि निष्पक्ष जांच करानी चाहती है तो सीबीआई जांच करावे. उन्होंने कहा कि राज्य चलाना हेमंत सोरेन के वश की बात यदि नहीं है तो इस्तीफा दें. चूंकि जनता जाग चुकी हैं राज्य की हालत बदतर होते नहीं देख सकती है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही