National News : इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होंगे. पूरी दुनिया की इस यात्रा पर नजर है. नेतन्याहू 23 सितंबर की देर रात न्यूयॉर्क पहुंचेंगे.24 सितंबर को दोपहर संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे. उसी रात इस्राइल लौट जायेंगे. इस्राइल के संयुक्त राष्ट्र राजदूत डैनी डैनन ने कल मंगलवार को यह जानकारी दी.
नेतन्याहू की यात्रा सुर्खियों में हैं, क्योंकि न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की है. दरअसल आईसीसी ने नवंबर 2024 में नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. हालांकि नेतन्याहू की गिरफ्तारी संभव नहीं है,क्योंकि न्यूयॉर्क शहर के पास वारंट को लागू करने का अधिकार नहीं है.
मामला यह है कि न्यूयॉर्क के भारतीय मूल के मेयर जोहरान ममदानी ने नेतन्याहू को युद्ध अपराधी करार देते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी. ममदानी ने नवंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट का जिक्र किया था.इस्राइल के राजदूत डैनन ने ममदानी के बयान पर नाराजगी जताते हुए कही कि इस्राइल को निशाना बनाने की राजनीति आसान हो गयी है.
आईसीसी ने नवंबर 2024 में नेतन्याहू सहित एक अन्य इस्राइली अधिकारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. अदालत के अनुसार ने नेतन्याहू पर मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोप है.आईसीसी ने इसे कार्रवाई का आधार बता कर वारंट जारी किया था.
वारंट में आरोप लगाया गया है कि इस्राइल ने गाजा में हमास के खिलाफ अभियान के दौरान मानवीय सहायता रोकी और भूख को युद्ध का हथियार बनाया. नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाया.हालांकि इस्राइल ने आईसीसी के आरोपों से इनकार किया है.
दिलचस्प बात यह है कि न्यूयॉर्क शहर के पास आईसीसी का गिरफ्तारी वारंट लागू करने का कानूनी अधिकार नहीं है. यह देखते हुए मेयर ममदानी ने अमेरिकी संघीय सरकार से नेतन्याहू के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई. जान लें कि अमेरिका और इस्राइल आईसीसी के मेंबर नहीं है. ट्रंप प्रशासनआईसीसी के कर्मचारियों पर कई प्रतिबंध लगा चुका है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

