Search

 
 
 

अमेरिका-ईरान युद्ध फिर भड़का, पांच तेल टैंकरों पर हमला, तेहरान का अल्टिमेटम

National News : अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध फिर से तेज हो गया है. मंगलवार को फारस की खाड़ी में अमेरिकी सेना के हमले में ईरान के पांच तेल टैंकर तबाह हो गए. इसके साथ ही ईरान ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि इस हमले का जवाब दिया जायेगा.
 
ईरान के तेल टैंकरों पर हमला

 Lagatar Desk, Ranchi

ईरानी मीडिया ने सरकार के हवाले से कहा है कि कुवैत और बहरीन के बंदरगाहों पर जितने भी तेल टैंकर है, उसके क्रू मेंबर जहाज को छोड़ करके हट जायें. क्योंकि ईरान उन सभी तेल टैंकड़ों पर हमला करने वाला है. ईरान की सेना नहीं चाहती कि हमलों में कोई इंसान घायल हो या वो मारे जाये.

 

दरअसल, अमेरिका होर्मूज और उसके आसपास नियंत्रण स्थापित करना चाहता है. लेकिन ईरान का दावा है कि होर्मूज उसका है, वह हर हाल में इस पर अपना कब्जा बरकरार रखेगा. इसके लिए वह अंतिम वक्त तक लड़ेगा.

 

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक मंगलवार को जिन टैंकरों पर अमेरिकी नौसेना ने हमला कर तबाह कर दिया, वो सभी ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से जुड़े थे. हमले के बाद पांचों टैंकर तबाह हो गये हैं. इसके साथ ही दुनिया भर में तेल की आपूर्ति पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही