Search

 
 
 

Bokaro News : ललमटिया से लापता बुजुर्ग का शव दुर्गा पहाड़ी से बरामद

Bokaro News : बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र के ललमटिया निवासी भीखू महतो (75 वर्ष) का शव गुरुवार को दुर्गा पहाड़ी के समीप से बरामद किया गया.
 
भीखू महतो की फाइल फोटो.

Bokaro News : बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र के ललमटिया निवासी भीखू महतो (75 वर्ष) का शव गुरुवार को दुर्गा पहाड़ी के समीप से बरामद किया गया. भीखू महतो पिछले 11 अगस्त से लापता थे. परिजन  उनकी तलाश कर रहे थे. इसी बीच परिजनों को दुर्गा पहाड़ के समीप शव बरामद होने की सूचना मिली. कसमार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की.

बोकारो की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें


बताया जाता है कि सुबह कुछ ग्रामीणों ने पहाड़ी के किनारे क्षत-विक्षत शव देखा. खबर फैलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. शव की पहचान लापता भीखू महतो के रूप में हुई. लोगों ने आशंका जताई कि भीखू महतो जंगली जानवरों का शिकार हुए होंगे. हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. दुर्गापुर पंचायत के मुखिया अमरेश कुमार महतो, उपमुखिया पंचानन महतो, सामाजिक कार्यकर्ता संदीप कुमार महतो मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की है.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही