Search

Bokaro News : बोकारो पुलिस ने 13 वारंटियों को किया गिरफ्तार

Bokaro : बोकारो पुलिस द्वारा चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत बीती रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्र से कुल 13 वारंटियों की गिरफ्तारी की गई है. इस आशय की जानकारी मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने दी.
 
बोकारो जिले की खबरें

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है और लंबित कांडों का निष्पादन भी तेजी से हो रहा है. उन्होंने कहा कि लंबित कांडों में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भी भेजा गया है.

उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच, वारंटों का निष्पादन और अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के आदेश पर की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि चास पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. जबकि पिंडरा जोरा थाना दो, चास (मु)एक, बरमसिया ओपी एक, बालीडीह थाना 4, चतरोचट्टी थाना एक, बीएससिटी थाना एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफल हुई है. मालूम हो की सबसे अधिक बालीडीह पुलिस अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफल रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही