Search

 
 
 

Bokaro News: बोकारो SP ने की मासिक अपराध की समीक्षा, मामलों के निष्पादन में तेजी

Bokaro News: एसपी नाथू सिंह मीणा ने कहा कि अगस्त माह में 439 कांडों का निष्पादन किया गया. जिसमें मुख्यतः गुमशुदगी, लापता, अपहरण, महिला अपराध से संबंधित 30 मामले, बलात्कार/पोक्सो-12, एनडीपीएस-4, माईनिंग-13, एससी/एसटी-5, नक्सली-4, हत्या कांड-9, ठगी/जालसाजी- 36, साइबर कांड-3, सड़क दुर्घटना-45, गृहभेदन-25, वाहन चोरी- 25, विविध चोरी-33, अवैध शराब-7, छिनतई-5, विविध-183 कांडों का निष्पादन किया गया.
 
मासिक अपराध की समीक्षा करते एसपी

Bokaro News: बोकारो एसपी ने जिले में मासिक अपराध की समीक्षा बैठक की. बैठक में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक अंचल, परिचारी प्रवर, थाना प्रभारी, ओ.पी प्रभारी और शाखा प्रभारी शामिल हुए. बैठक के दौरान माह-अगस्त-2026 के कांड निष्पादन, पासपोर्ट सत्यापन, चरित्र सत्यापन और वारंट निष्पादन की समीक्षा की गई.

 
एसपी नाथू सिंह मीणा ने कहा कि अगस्त माह में 439 कांडों का निष्पादन किया गया. जिसमें मुख्यतः गुमशुदगी, लापता, अपहरण, महिला अपराध से संबंधित 30 मामले, बलात्कार/पोक्सो-12, एनडीपीएस-4, माईनिंग-13, एससी/एसटी-5, नक्सली-4, हत्या कांड-9, ठगी/जालसाजी- 36, साइबर कांड-3, सड़क दुर्घटना-45, गृहभेदन-25, वाहन चोरी- 25, विविध चोरी-33, अवैध शराब-7, छिनतई-5, विविध-183 कांडों का निष्पादन किया गया.

 

इसे भी पढ़ें:


जिले में NBW & PW कुल 186 अभियुक्तों एवं कुर्की-3 का निष्पादन किया गया. पासपोर्ट से संबंधित 1237 मामले तथा चरित्र सत्यापन/ऑनलाईन चरित्र सत्यापन से संबंधित 1763 मामले का निष्पादन किया गया.


उन्होंने कहा कि बोकारो जिला कोर्ट से 13 कांडों में 32 अपराधकर्मियों को दोषसिद्ध किया गया है. अगस्त माह में PG Portal से संबंधित 21 मामले का निष्पादन किया गया है, वर्तमान में कोई मामला लंबित नहीं है. वहीं, जिले में CEIR पोर्टल का प्रयोग कर अगस्त माह में 78 मोबाईल की बरामदगी की गई. अब तक कुल 567 मोबाईल को वास्तविक धारकों को सौंपा गया है. 


अगस्त माह यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 2995 वाहनों से कुल 44 लाख 64 हजार 900 रुपया का चालान किया गया. जिले के चौक-चौराहों में लगे CCTV कैमरा के माध्यम से भी चालान काटा गया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही