Ranchi News : जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी और घोटाला मामले में CID ने बड़ा खुलासा किया है. जांच में जेपीएससी और जेएसएससी के मास्टरमाइंड TDPL के मार्केटिंग मैनेजर मनोज कुमार तिवारी उर्फ अभय तिवारी ने अपने भाई, भाभी, साला, साली और पत्नी के अलावा अपने पिता को भी सेटिंग के जरिए परीक्षा दिलाई थी.
CID की जांच में सामने आया है कि अभय तिवारी के पिता सुखदेव तिवारी ने वर्ष 2024 में TDPL के माध्यम से आयोजित JPSC की FRO और ACF PT परीक्षा दी थी. जांच एजेंसी अब इस बिंदु की पड़ताल कर रही है कि क्या पिता ने भी अभय तिवारी की कथित ‘सेटिंग’ के भरोसे परीक्षा दी थी और क्या परीक्षा प्रक्रिया में किसी तरह का लाभ पहुंचाया गया.
आरोप है कि अभय तिवारी अभ्यर्थियों को परीक्षा में सिस्टम मैनिपुलेट कर चयन कराने का भरोसा देता था. PT पास कराने के नाम पर 5 लाख और अंतिम चयन के लिए 10 से 25 लाख रुपये तक लिए जाने की बात CID की जांच में सामने आई है.
अब CID अभय तिवारी के पिता समेत पत्नी, भाई और अन्य रिश्तेदारों के परीक्षा देने और चयन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही है. जांच एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि अभय तिवारी के प्रभाव से कितने अभ्यर्थियों को कथित तौर पर फायदा पहुंचाया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

