Search

 
 
 

सीएम हेमंत ने गुवा गोलीकांड के शहीदों को किया याद, कहा- उनकी कुर्बानी हमेशा याद रहेगी

Ranchi News : हेमंत सोरेन ने कहा कि गुवा गोलीकांड के शहीदों और झारखंड आंदोलन से जुड़े कई लोगों ने अपने अधिकारों और झारखंड की पहचान के लिए संघर्ष किया. कई वीरों ने इसके लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दी. झारखंड के हक के लिए संघर्ष करने वाले कई वीर आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका संघर्ष और उनकी कुर्बानी हमेशा याद की जाएगी. उन्होंने कहा कि इन वीरों का सपना और उनके संघर्ष की कहानी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी.
 
सीएम हेमंत सोरेन

Ranchi News :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुवा गोलीकांड के शहीदों समेत झारखंड आंदोलन के सभी वीरों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि झारखंड की धरती हमेशा से जल, जंगल, जमीन और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले लोगों की धरती रही है.

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुवा गोलीकांड के शहीदों और झारखंड आंदोलन से जुड़े कई लोगों ने अपने अधिकारों और झारखंड की पहचान के लिए संघर्ष किया. कई वीरों ने इसके लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दी.

 

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के हक के लिए संघर्ष करने वाले कई वीर आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका संघर्ष और उनकी कुर्बानी हमेशा याद की जाएगी. उन्होंने कहा कि इन वीरों का सपना और उनके संघर्ष की कहानी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी.

 

मुख्यमंत्री ने गुवा गोलीकांड के शहीदों समेत झारखंड के सभी वीर शहीदों को नमन किया. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि गुवा गोलीकांड के वीर शहीद अमर रहें और झारखंड के वीर शहीद अमर रहें. साथ ही उन्होंने जय झारखंड का नारा भी दिया.

 

इसे भी पढ़ें

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही