Search

JPSC-JSSC मुद्दे भाजपा का 4 दिवसीय आंदोलन आज से, देखें Live कवरेज

प्रदर्शन की सांकेतिक तस्वीर.

Ranchi : जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल भर्ती परीक्षा में धांधली व भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की मांग को लेकर झारखंड के मुख्य विपक्षी दल भाजपा का राज्यव्यापी प्रदर्शन मंगलवार (8 सितंबर) से शुरु होगी. भाजपा का यह प्रदर्शन 11 सितंबर तक तक जारी रहेगा. हर दिन छह जिलों में भाजपा के नेता-कार्यकर्ता डीसी-एसपी के कार्यालय का घेराव और प्रदर्शन करेंगे.

Lagatar Desk

जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में गड़गड़ी से जुड़ी खबरें एक पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भाजपा की मांग

  • - आंदोलन के दौरान छात्रों के खिलाफ दर्ज मामले को वापस लिया जाये.
  • - परीक्षाओं में हुए भ्रष्टाचार में शामिल सभी दोषियों को गिरफ्तार किया जाये.
  • - जेपीएससी व जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा की जांच सीबीआई से करायी जाये.

पार्टी ने हर दिन छह जिलों में प्रदर्शन की योजना तैयार की है. ताकि सभी जिलों में प्रदेश स्तर के नेता प्रदर्शन में शामिल हो सके. प्रदेश अध्यक्ष व सांसद आदित्य साहू रांची के प्रदर्शन में शामिल होंगे. जबकि नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी राज्य के उप राजधानी दुमका में रहेंगे. अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा जमशेदपुर और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ गढ़वा में प्रदर्शन में शामिल होंगे. 

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही