Search

 
 
 

झारखंड में नियुक्तियों में घोटाला-10:  PT में फेल हैं फिर भी बन सकते हैं अफसर

Ranchi News: झारखंड राज्य लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रारंभिक परीक्षा (PT) में फेल होने के बाद भी अफसर बन सकते हैं. JPSC-1 और JPSC-2 में बहुत लोग PT में फेल होने के बावजूद अफसर बने बैठे हैं. इसके लिए दो प्रमुख शर्तें हैं.
 

Jharkhand News: झारखंड राज्य लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रारंभिक परीक्षा (PT) में फेल होने के बाद भी अफसर बन सकते हैं. JPSC-1 और JPSC-2 में बहुत लोग PT में फेल होने के बावजूद अफसर बने बैठे हैं. इसके लिए दो प्रमुख शर्तें हैं. पहली शर्त आपका किसी प्रभावशाली आदमी का पारिवारिक सदस्य होना और दूसरी शर्त आपके पास रिश्वत देने की हैसियत होना है. सिर्फ इतना ही नहीं अफसर बनने के बाद आप अपना ट्रांसफर भी मनसपंद जगह करा सकते हैं.


राज्य में आयोग के गठन के बाद ही नियुक्तियों में राज्य सेवा के पदों पर नियुक्तियों में घोटाले की शुरूआत हुई. प्रभावशाली लोगों और आयोग के पदाधिकारियों के रिश्तेदारों के अफसर बनने की खबर मीडिया में आने के बाद आयोग के सदस्यों ने मीडिया को डराया. परीक्षा आदि से संबंधित सूचना नहीं देने की चेतावनी दी. इसके बावजूद नियुक्तियों में हुई भ्रष्टाचार की खबरें मीडिया में प्रकाशित होती रही. 

अब तक आपने पढ़ा...


काफी दवाब के बाद सरकार ने निगरानी जांच का आदेश दिया. निगरानी जांच संतोष प्रद नहीं होने की वजह से मामला हाईकोर्ट पहुंचा. राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में सीबीआई जांच का विरोध किया. हालांकि कोर्ट ने राज्य की दलील को अस्वीकार करते हुए मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया. जांच में प्रभावशाली लोगों के करीबी रिश्तेदारों और आयोग के अधिकारियों के पारिवारिक सदस्यों के अफसर बनने की पुष्टि हुई. इस श्रेणी के अफसरों में राधा प्रेम किशोर, कुंदन कुमार सिंह, राजनीश कुमार, इंद्रजीत सिंह, मैसमी नागेश सहित अन्य शामिल है.

अब तक आपने पढ़ा....

 


PT में फेल होने के बावजूद अफसर बनने वालों की सूची में जीतेंद्र कुमार, प्रतिभा कुजूर, संतोष कुमार, श्वेता, शिशिर कुमार, सुरेंद्र कुमार गोप सहित बहुत सारे लोगों का नाम शामिल है. सीबीआई ने अपनी जांच रिपोर्ट में विभिन्न प्रकार की गड़बड़ियों का उल्लेख किया है. हालांकि लेन-देन के मुद्दे पर अपनी रिपोर्ट में किसी बिंदु का उल्लेख नहीं किया है. JPSC और JSSC में पैसों की ताकत पर परीक्षा पास कर अफसर बनने का पर्दाफाश इन परीक्षाओं के सिलसिले में जारी CID जांच में हुआ है.

अब तक आपने पढ़ा....


https://lagatar.in/jharkhand-recruitment-scam-8-tdpl-committed-fraud-in-combined-civil-services-examination-2023-as-well


नियुक्ति घोटाले में गिरफ्तार अभियुक्तों ने हर पद के लिए अलग अलग रेट तय होने और भुगतान करने की बात स्वीकार की है. राज्य में हुई नियुक्ति घोटाले में अफसर बने लोग अपने पसंद की जगह पर ट्रांसफर कराने में भी कामयाब हो जाते हैं. 


झारखंड कर्मचारी आयोग की परीक्षा में हुई गड़बड़ी में अफसर बने एक सरकारी अधिकारी के बेटा ट्रांसफर हाल ही में रांची में हुआ है. वह इससे पहले दूसरे जिले में पदस्थापित था. सरकार ने सिर्फ इसी के ट्रांसफर का आदेश जारी किया था. बताया जाता है कि उसके अधिकारी पिता भी रांची में ही पदस्थापित हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही