Search

 
 
 

Bokaro News: बोकारो स्टील प्लांट कर्मी की मौत, ADM गेट जाम, अनुकंपा नौकरी की मांग

बोकारो स्टील प्लांट में हादसे के दौरान घायल हुए कर्मी सुभाष चंद्र मोदी की इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों ने ADM बिल्डिंग के मुख्य गेट पर मृतक कर्मी की शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया. अब यह विरोध-प्रदर्शन अनशन में बदल गई है.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: बोकारो स्टील प्लांट में हादसे के दौरान घायल हुए कर्मी सुभाष चंद्र मोदी की इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों ने ADM बिल्डिंग के मुख्य गेट पर मृतक कर्मी की शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया. अब यह विरोध-प्रदर्शन अनशन में बदल गई है.

Uploaded Image
परिजनों ने आरोप लगाया कि सुभाष चंद्र मोदी का शव मर्चरी में रखा हुआ है, लेकिन प्रबंधन की ओर से आश्रित को नियोजन (अनुकंपा नौकरी) को लेकर कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं दिया गया. नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने ADM बिल्डिंग के मेन गेट को जाम कर दिया, जिससे आवागमन प्रभावित रहा और प्रशासन को मौके पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात करने पड़े. 

 

इसे भी पढ़ें:


सुभाष चंद्र मोदी प्लांट में ड्यूटी के दौरान हादसे का शिकार हो गए, जब काम के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लगी. पहले उन्हें प्लांट मेडिकल में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया, इसके बाद हालत गंभीर होने पर अन्य कई अस्पतालों में रेफर किया गया. जहां लंबे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

 
परिजनों ने आरोप लगाया है कि कोलकाता में ही इलाज होता तो उनकी जान बच सकती थी. लेकिन प्रबंधन मरीज को वापस बुला कर भगवान भरोसे छोड़ दिया. मृतक का बेटा संजय कुमार ने बताया कि इलाज के अभाव में पिता की मौत हो गई, अब मां की हालत गंभीर बनी है. डॉ आर. के दास ने कहा अनशनकारियों की जांच शुरू है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही