Bokaro : बोकारो स्टील (बीएसएल) के नगर सेवा भवन स्थित विद्युत आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने कई घरों में अवैध तरीके से बिजली जला रहे लोगों का विद्युत कनेक्शन काट दिया. टीम बिजली तार भी जब्त कर लिया.
अवैध बिजली कनेक्शन काटने पहुंची टीम.
बीएसएल बिजली विभाग की टीम बुधवार को सिटी थाना क्षेत्र के कैंप टू स्थित सिविल कोर्ट के समीप आवासीय कॉलोनी में सुरक्षा बलों के साथ पहुंची. टीम ने विद्युत आपूर्ति ठप कर अवैध कनेक्शनों को काट दिया. ज्ञात हो कि प्रबंधन की यह कार्रवाई अक्सर होती है, लेकिन दो दिन बाद स्थिति यथावत बन जाती है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Leave a Comment