Search

 
 
 

Bokaro News : कसमार में केबल चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार, तार भी बरामद

Bokaro News : कसमार थाना क्षेत्र के मोचरो गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप से केबल तार चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.आरोपियों में दिगंबर कुमार पांडेय व चंदन कुमार दुबे शामिल हैं.
 
गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस अधिकारी.

Bokaro News : बोकारो जिले कसमार थाना क्षेत्र के मोचरो गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप से केबल तार चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में दिगंबर कुमार पांडेय (निवासी सेक्टर-3, बोकारो) व चंदन कुमार दुबे (निवासी जैनामोड़ मिश्रा साइड) शामिल हैं. उनकी निशानदेही पर चोरी गया केबल तार भी बरामद कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ें


वारदात 18 अगस्त की रात हुई थी. करीब 400 मीटर केबल तार की चोरी कर ली गई थी. मामले में तेलमुंगा निवासी हीरालाल जायसवाल की शिकायत पर कसमार थाना में कांड संख्या 68/2026 दर्ज किया गया था. तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 21 अगस्त को छापेमारी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी कुंदन कुमार, एसआई रंजन कुमार सिंह, घनश्याम कुमार रवि व एएसआई पंकज कुमार शामिल थे. पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही