Search

 
 
 

Bokaro News : मॉर्निंग वॉक पर निकली वृद्धा से चेन छिनतई

सिटी थाना क्षेत्र स्थित कैंप-2 इलाके में शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक वृद्ध महिला से चेन झपटने की घटना सामने आई.यह घटना सुबह करीब 6:15 बजे की है. पीड़िता रामदुलारी देवी ने बताया कि वह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रही थीं.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro : सिटी थाना क्षेत्र स्थित कैंप-2 इलाके में शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक वृद्ध महिला से चेन झपटने की घटना सामने आई.यह घटना सुबह करीब 6:15 बजे की है. पीड़िता रामदुलारी देवी ने बताया कि वह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रही थीं. इसी दौरान पीछे से लाल गमछा बांधे एक युवक ने उनके गले की चेन झपटने की कोशिश की. 

 

 

पहली बार में चेन नहीं निकलने पर महिला सड़क पर गिर गईं. इसके बाद आरोपी ने दोबारा झपट्टा मारकर करीब 10 से 15 ग्राम का चेन छीन ली.पीड़िता रामदुलारी देवी के अनुसार, घटना के दौरान एक अन्य युवक काला गमछा बांधे मोटरसाइकिल पर कुछ दूरी पर खड़ा था. वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए. 

Uploaded Image

 

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश निकल चुके थे.सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी. 

 

पुलिस फिलहाल यह स्पष्ट नहीं कर रही है कि वारदात में शामिल आरोपी स्थानीय हैं या बाहर से आए थे. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है. लगातार हो रही चेन छिनतई की घटनाओं से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही