Search

 
 
 

Entertainment News : पोस्टपोन हुआ रामायणम् का ट्रेलर, अब अगले हफ्ते होगी ग्लोबल रिलीज!

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर अब 24 जुलाई को रिलीज नहीं होगा.
 

Lagatar Desk : रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर अब 24 जुलाई को रिलीज नहीं होगा. पहले मेकर्स ने इसी दिन ट्रेलर लॉन्च करने का ऐलान किया था, लेकिन अब इसे कुछ समय के लिए टाल दिया गया है. 

 

सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में पैनल शुरू होने से कुछ मिनट पहले निर्माता नमित मल्होत्रा ने बताया कि 'रामायणम्' का ट्रेलर 24 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज नहीं किया जाएगा. इस खबर से फैंस हैरान रह गए, क्योंकि कॉमिक-कॉन में पहली झलक दिखाए जाने के बाद सभी ऑनलाइन ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे.

 

सोनी पिक्चर्स के साथ होगी ग्लोबल लॉन्चिंग

नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर बताया कि सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ साझेदारी के बाद फिल्म को पूरी दुनिया में बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा. इसी रणनीति के तहत ट्रेलर की रिलीज भी फिलहाल टाल दी गई है, ताकि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक साथ लॉन्च किया जा सके.

नमित मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- भारतीय सिनेमा के 100 से अधिक वर्षों के इतिहास में यह एक ऐतिहासिक पल होगा, जब 'रामायणम्' जैसी भारतीय कहानी को किसी बड़ी हॉलीवुड फिल्म की तरह दुनियाभर में पेश किया जाएगा. उनका कहना है कि इससे दुनिया भर के दर्शकों को भारत की संस्कृति और पौराणिक विरासत को नए नजरिए से जानने का मौका मिलेगा.

 

ट्रेलर टलने की वजह पर जारी हैं कयास

मेकर्स ने ट्रेलर टालने की आधिकारिक वजह नहीं बताई है. हालांकि, सोशल मीडिया पर यह चर्चा है कि भारत में चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों और उससे जुड़े माहौल को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही