Search

 
 
 

Bokaro News : धूमधाम से मनी चिन्मया विद्यालय की स्वर्ण जयंती, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा हुईं शामिल

Bokaro News : बोकारो के सेक्टर-5 स्थित चिन्मया विद्यालय की स्थापना को 50 वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन हुआ. समारोह में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुईं.
 
उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी व अन्य.

Bokaro News : बोकारो के सेक्टर-5 स्थित चिन्मया विद्यालय की स्थापना को 50 वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन हुआ. समारोह में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुईं. उन्होंने अन्य अतिथियों के साथ दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया. छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति की झलक पेश की.

बोकारो की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

इसे भी पढ़ें


वक्ताओं ने कहा कि चिन्मया विद्यालय ने शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और चरित्र निर्माण के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है. इस अवसर पर पिछले सत्र के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत व लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया.


मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राज, पूर्व विधायक बिरंची नारायण, विश्वरूप मुखोपाध्याय, महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा, पूर्व प्राचार्य अशोक सिंह, अशोक झा, हेमलता विश्वास, नर्मेंद्र सिंह, रोशन शर्मा समेत स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक व बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही