Bokaro News : बोकारो के सिटी पार्क के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे सीआईएसएफ (CISF) के सहायक कमांडेंट हेरमन खेस्स से एक अपराधी ने सोने की चेन छीन ली और उनपर चाकू से हमला कर वहां से फरार हो गया.
सीआईएसएफ कमांडेंट के अनुसार, वारदात को एक अकेले अपराधी ने अंजाम दिया. घटना सिटी थाना क्षेत्र की है. लगातार हो रही चेन छिनतई की घटनाओं से शहरवासियों में चिंता बढ़ गई है.
मामले में सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जख्मी कमांडेंट को इलाज के लिए भेजा गया हैं और प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है.

