Search

 
 
 

Bokaro News: घर से बाल कटवाने निकला 8वीं का छात्र लापता

Bokaro News: जिले के बोकारो थर्मल थाना अंतर्गत अरमो नदीधार निवासी अशोक यादव का बेटा उमेश यादव (14) रविवार दोपहर घर से बाल कटवाने निकला, पर देर शाम तक वापस नहीं लौटा.
 
उमेश यादव (फाइल फोटो)

Bokaro News: जिले के बोकारो थर्मल थाना अंतर्गत अरमो नदीधार निवासी अशोक यादव का बेटा उमेश यादव (14) रविवार दोपहर घर से बाल कटवाने निकला, पर देर शाम तक वापस नहीं लौटा. वह कार्मेल स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है. बेटे के अचानक लापता होने के बाद से मां सरिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार के लोग भी गहरे सदमे में हैं.

इसे भी पढ़ें: 

परिजनों के अनुसार, उमेश रविवार शाम करीब चार बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह बाल कटवाने जा रहा है. काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई. पहले आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की गयी. इसके बाद रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों के यहां भी पता किया गया, लेकिन उमेश का कोई सुराग नहीं मिला.

 

सोमवार को उमेश की मां सरिता देवी ने बोकारो थर्मल थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी. प्रार्थी ने बताया कि उनका बेटा रविवार शाम से लापता है और काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल सका है. उमेश के पिता रोजगार के सिलसिले में बाहर गये हुए हैं. ऐसे में बेटे के अचानक गायब होने से परिवार की चिंता और बढ़ गयी है.

 

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. छात्र की तलाश के लिए उसके परिचितों और संभावित स्थानों की जानकारी जुटायी जा रही है. परिजन भी अपने स्तर से उमेश को खोज रहे हैं. मां ने आम लोगों से बेटे की तलाश करने में उसकी मदद करने की अपील की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही