Search

 
 
 

Bokaro News : दो बाईकों के बीच भिड़ंत, तीन घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 32 पर कुर्रा मोड़ के पास आज दो वाहनों के बीच भिड़ंत हो गई, घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर है.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 32 पर कुर्रा मोड़ के पास आज दो वाहनों के बीच भिड़ंत हो गई, घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर है.मालूम हो कि जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के कुर्रा मोड़ के समीप आमने सामने दो बाईकों में भिड़ंत हो गई जिसमें पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बिंदुडीह निवासी सुभाष महतो व गौतम महतो समेत एक अन्य व्यक्ति घायल है.

 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद एक जख्मी को स्थानीय लोगों ने अज्ञात किसी अस्पताल में भर्ती कराया है जिसकी हालत गंभीर बताई गई है जिसे पुलिस कहां इलाजरत है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है जबकि दो जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है तथा दो लोगों को पुलिस भर्ती करवाया है।चिकित्सक डॉ कामाख्या ने बताया कि गंभीर चोटें है लेकिन खतरे से बाहर है.

Uploaded Image


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही