Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News: अनीता देवी हत्याकांड पर कांग्रेस का पलटवार, भाजपा पर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप

बेरमो की अनीता देवी हत्याकांड को लेकर भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा एक संवेदनशील घटना को राजनीतिक मुद्दा बनाकर अपनी खोई हुई जमीन तलाशने की कोशिश कर रही है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: बेरमो की अनीता देवी हत्याकांड को लेकर भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा एक संवेदनशील घटना को राजनीतिक मुद्दा बनाकर अपनी खोई हुई जमीन तलाशने की कोशिश कर रही है.


राकेश सिन्हा ने भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी के आरोपों को निराधार, तथ्यहीन और दुर्भावनापूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि भाजपा कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रही है, लेकिन देशभर में दलितों, आदिवासियों और महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों पर अक्सर चुप्पी साध लेती है. झारखंड की जनता भाजपा के इस दोहरे रवैये को अच्छी तरह समझती है.

 

कांग्रेस नेता ने कहा कि अनीता देवी मामले में राज्य सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच जारी है. जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

 

उन्होंने भाजपा पर जांच पूरी होने से पहले लोगों को दोषी ठहराने का आरोप लगाया और कहा कि इससे न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित होती है. भाजपा को कानून और जांच एजेंसियों पर भरोसा रखना चाहिए.

 

राकेश सिन्हा ने प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर भाजपा नेताओं की टिप्पणियों की भी आलोचना की. उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपमानजनक शब्दों से संबोधित करना संवैधानिक संस्थाओं का अपमान है और प्रशासनिक व्यवस्था को बदनाम करने का प्रयास है.

 

कांग्रेस ने कहा कि भाजपा के पास जनता से जुड़े मुद्दों पर कोई ठोस एजेंडा नहीं बचा है. महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे सवालों पर जवाब देने के बजाय वह हर संवेदनशील घटना पर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है.

 

कांग्रेस ने अनीता देवी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी. पार्टी ने भरोसा दिलाया कि सरकार निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है.

 

कांग्रेस ने भाजपा से अपील की कि वह मामले की जांच को प्रभावित करने वाली बयानबाजी से बचे और जांच एजेंसियों को अपना काम करने दे. पार्टी ने कहा कि झारखंड की जनता न्याय, संवेदनशीलता और जवाबदेही की राजनीति चाहती है, न कि आरोप-प्रत्यारोप की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही