Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News: ऑनलाइन ठगी से बचाव को लेकर साइबर जागरूकता कार्यक्रम, 450 छात्राओं ने लिया हिस्सा

छात्राओं को ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए जिला समाज कल्याण विभाग ने बोकारो के आजाद नगर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईएएस डॉ. अरविंद राधाकृष्णन ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया.
Advertisement
Advertisement
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: छात्राओं को ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए जिला समाज कल्याण विभाग ने बोकारो के आजाद नगर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईएएस डॉ. अरविंद राधाकृष्णन ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया.

Uploaded Image

स्कूली छात्रों के बीच साइबर जागरूकता कार्यक्रम


कार्यक्रम में बालिका शिक्षा, लैंगिक समानता, महिला अधिकार, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा साइबर ठगी से बचाव एवं डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई. कार्यक्रम में लगभग 450 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.

 

इसे भी पढ़ें:


छात्राओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए फैंसी ड्रेस, शुभकामना एवं नाटक प्रतियोगिता आयोजित की गई. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अरविंद राधाकृष्णन ने एक पेड़ माँ के नाम तथा कारगिल के शहीदों की स्मृति में पौधारोपण किया. मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. सुमन गुप्ता, महिला पर्यवेक्षिकाओं एवं विद्यालय परिवार ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.


कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण विभाग की महिला पर्यवेक्षिकाएं, विद्यालय के प्राचार्य  वीरेंद्र कुमार सहित शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे. सभी वक्ताओं ने छात्राओं से शिक्षा को जीवन का आधार बनाकर आत्मविश्वास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही