Search

 
 
 

CID ने JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते को भेजा नोटिस, 28 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते को सीआईडी ने नोटिस जारी कर 28 जुलाई को पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है. 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में उनसे पूछताछ की जाएगी.
 

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते को सीआईडी ने नोटिस जारी कर 28 जुलाई को पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है. 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में उनसे पूछताछ की जाएगी.

 

इससे पहले सीआईडी ने ख्यांगते के कांके रोड स्थित सरकारी आवास और जेपीएससी कार्यालय में उनके कक्ष पर छापेमारी की थी. करीब पांच घंटे चली कार्रवाई के दौरान जांच टीम ने कई दस्तावेजों की जांच की और उनसे पूछताछ भी की. इसी दौरान जेपीएससी कार्यालय और परीक्षा संचालन एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (TDPL) के कार्यालय में भी तलाशी ली गई थी.

 

जांच के दौरान सीआईडी ने जेपीएससी कार्यालय से भर्ती परीक्षाओं से जुड़े दस्तावेज, ओएमआर शीट और कंप्यूटरों से डिजिटल साक्ष्य जब्त किए. वहीं, टीडीपीएल कार्यालय से भी परीक्षा प्रक्रिया से संबंधित अहम रिकॉर्ड कब्जे में लिए गए हैं. मामले में पहले गिरफ्तार किए गए टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी के करीबी अरविंद मंडल को भी गोड्डा के पोड़ैयाहाट से गिरफ्तार किया जा चुका है.

 

इधर, एल. ख्यांगते ने एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है. उनका कहना है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में सभी निर्णय नियमों के अनुसार लिए और यदि किसी स्तर पर अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जांच में जो भी व्यक्ति या एजेंसी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

 

बता दें कि एल. ख्यांगते ने 6 मार्च 2025 को जेपीएससी चेयरमैन का पदभार संभाला था. छापेमारी के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. अब सीआईडी की पूछताछ के बाद इस मामले की जांच आगे बढ़ने की संभावना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही