Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के 16 व छत्तीसगढ़ के 8 माओवादी 11 हथियार व 1562 कारतूस के साथ मुख्यधारा में लौटेंगे, देखें कौन-कौन करेंगे सरेंडर

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को अब तक की बड़ी सफलताओं में एक और कामयाबी मिलने जा रही है. झारखंड के 16 और छत्तीसगढ़ के 8, यानी कुल 24 माओवादी मंगलवार को सुबह 11 बजे रांची स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी के नेतृत्व में आत्मसमर्पण करेंगे.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को अब तक की बड़ी सफलताओं में एक और कामयाबी मिलने जा रही है. झारखंड के 16 और छत्तीसगढ़ के 8, यानी कुल 24 माओवादी मंगलवार को सुबह 11 बजे रांची स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी के नेतृत्व में आत्मसमर्पण करेंगे. 

इसे भी पढ़ें...

 

आत्मसमर्पण करने वालों में संगठन के एक रीजनल कमेटी सदस्य (RCM), चार जोनल कमेटी स्तर के सदस्य (झारखंड के 3 ZCM और छत्तीसगढ़ का 1 ZCM), तीन सब-जोनल कमेटी सदस्य (SZCM), दस एरिया कमेटी सदस्य (झारखंड के 6 व छत्तीसगढ़ के 4 ACM) और छह सक्रिय कैडर/सदस्य शामिल हैं.


झारखंड से आत्मसमर्पण करने वालों में संतोष उर्फ बासुदेव दा उर्फ गांधी उर्फ दिलीप उर्फ संजय महतो, संतोष मांझी उर्फ जगबंधु, चंदन लोहरा, जयकांत मुंडा उर्फ गूंगा उर्फ बंगाली, राजनाथ हांसदा उर्फ गुना हांसदा, अनिल तुरी उर्फ उज्ज्वल, सुखलाल बिरंजिया उर्फ अकेला, सुदेश होनहागा उर्फ सोनाराम, एतवारी मांझी उर्फ सोनोत उर्फ संत, देवान मुर्मू उर्फ शनिचर, सुमित्रा सुरीन, चंपा मंझियाइन उर्फ गुड़िया, रिसिव सोय, सालमी मुंडा उर्फ पारूल, मुन्नी सुरीन उर्फ मुरीन सुरीन और सीता मुंडा शामिल हैं. वहीं, छत्तीसगढ़ से अश्विन उर्फ लच्छू कोरसा (जोनल कमेटी सदस्य), सोहन पुनेम, रीता उर्फ मंगली कुंजाम, अनुशा कुंजाम, रजनी मुडकम (एरिया कमेटी सदस्य), राहत मांडवी, सुबनी और जेलानी भी आत्मसमर्पण करेंगे.


आत्मसमर्पण करने वालों में झारखंड के कई कुख्यात इनामी माओवादी भी शामिल हैं. उपलब्ध सूची के अनुसार इन पर कुल ₹39 लाख का इनाम घोषित है. इनमें एक पर ₹15 लाख, एक पर ₹10 लाख, दो पर ₹5-5 लाख और दो पर ₹2-2 लाख का इनाम है.


आत्मसमर्पण के दौरान माओवादी 11 आधुनिक हथियार, 38 मैगजीन और 1562 जिंदा कारतूस भी पुलिस के हवाले करेंगे. बरामद हथियारों में 6 इंसास राइफल, 2 AK-47, 1 HK-33, 1 US Carbine और 1 M-16 राइफल शामिल हैं. वहीं, 38 मैगजीन में 28 इंसास, 4 AK-47, 3 LMG, 2 US Carbine और 1 M-16 की मैगजीन है. इसके अलावा 786 इंसास, 229 AK-47, 208 HK-33, 95 US Carbine और 244 M-16 के कुल 1562 कारतूस भी जमा कराए जाएंगे.


एक साथ 24 माओवादियों का आत्मसमर्पण नक्सली संगठन के लिए बड़ा झटका होगा. इससे झारखंड और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती नक्सल प्रभावित इलाकों में संगठन की पकड़ कमजोर होगी और सुरक्षा बलों के अभियान को नई मजबूती मिलेगी. आत्मसमर्पण कार्यक्रम मंगलवार को सुबह 11 बजे झारखंड पुलिस मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही