Search

 
 
 

Jharkhand Weather :  अगले 48 घंटे भारी बारिश की संभावना, 4 जिलों में ऑरेंज व 10 में येलो अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव का असर अब झारखंड में दिखने लगा है. मौसम विभाग ने 31 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi :  बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव का असर अब झारखंड में दिखने लगा है. मौसम विभाग ने 31 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. 

 

मौसम विभाग के अनुसार, 27 जुलाई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इन चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद और गिरिडीह में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

 

28 जुलाई को भी मौसम का असर जारी रहेगा. पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, हजारीबाग, रामगढ़, गुमला, खूंटी, रांची और लोहरदगा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

 

मौसम विभाग की मानें तो 27 से 31 जुलाई तक पूरे झारखंड में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. आईएमडी ने खराब मौसम में लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. साथ ही खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है.

 

पिछले 24 घंटे की बात करें तो पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी में सबसे अधिक 61.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं सबसे अधिक तापमान डालटनगंज में 34.8 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान लातेहार में 22.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. 27 जुलाई से 2 अगस्त तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही