Bokaro News : चास के योधाडीह मोड़ पर हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई. मृतक की पहचान सुंदरलाल महतो के रूप में हुई है. वह बार पोखर का रहने वाला था. मूढ़ी बेचकर जीवन यापन करता था.
इसे भी पढ़ें...
बताया जा रहा है कि मृतक साइकिल से कही जा रहा था, तभी सामना से आ रहे हाइड्रा गाड़ी के चपेट में आ गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

