Search

 
 
 

Bokaro News : स्वांग में डांडिया की धूम, मंत्री योगेंद्र महतो भी थिरके

Bokaro News: कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के पेयजल स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो शामिल हुए. उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और हाथ में खुद डांडिया लेकर प्रतिभागियों के साथ थिरकने लगे.
 
युवतियों के साथ डांडिया खेलते मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो.

Bokaro News : दुर्गा पूजा की धूम के बीच बोकारो जिले के स्वांग कोयलांचल डांडिया के रंग में सराबोर हो गया. स्वांग कोलियरी के कॉपरेटिव कॉलोनी क्रीड़ा मैदान में गुरुवार की रात प्रियांशू सिंह ग्रुप की ओर से भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया गया. इसमें सैकड़ों जोड़ों और बच्चों ने जमकर डांडिया खेला.

 

इसे भी पढ़ें


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के पेयजल स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो शामिल हुए. उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और हाथ में खुद डांडिया लेकर प्रतिभागियों के साथ थिरकने लगे. इससे प्रतिभागियों का उत्साह दोगुना हो गया.


योगेंद्र महतो ने कहा कि यह डांडिया आयोजन क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा. आज के दौर में लोग दिनभर मोबाइल में सिमटे रहते हैं, ऐसे में इस तरह के आयोजन लोगों को कुछ समय के लिए मोबाइल की दुनिया से बाहर निकालकर मां भगवती के श्रीचरणों में लीन कर देंगे. पति-पत्नी घरेलू उलझनों से निकलकर एक अलग आनंद की अनुभूति करेंगे.


इससे पूर्व मंत्री ने स्वांग दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचकर माथा टेका और क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की. मौके पर जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, मो. अशरफ, उमेश महतो, सुरेश प्रसाद सिंह, मनोज सिंह, गुड़िया देवी, मुन्ना सिंह, अमित पासवान, नरेंद्र निषाद, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, अनिल स्वर्णकार, दुर्गा नायक, चंदन पासवान सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही