Search

 
 
 

Bokaro News : डीसी-डीडीसी ने चास में मनरेगा व अबुआ आवास योजनाओं का किया निरीक्षण

बोकारो डीसी अजय नाथ झा व डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने शुक्रवार को चास प्रखंड के चाकूलिया गांव का दौरा किया. उन्होंने गांव में बीवी-जीरामजी (मनरेगा), अबुआ, आवास सहित विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया.
 
सिंचाई कूप का जायजा लेते डीसी व डीडीसी.

Bokaro : बोकारो डीसी अजय नाथ झा व डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने शुक्रवार को चास प्रखंड के चाकूलिया गांव का दौरा किया. उन्होंने गांव में बीवी-जीरामजी (मनरेगा), अबुआ, आवास सहित विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया. योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का मुआयना किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

 


इस दौरान डीसी ने मनरेगा के तहत निर्मित बिरसा सिंचाई कूप का अवलोकन किया. यह कूप लाभुक विंदेश्वर गोराई के नाम से स्वीकृत है. उन्होंने लाभुक की पत्नी नेहाली देवी से सिंचाई कूप के उपयोग, धान की रोपाई व कृषि कार्यों की जानकारी ली. सिंचाई कूप का अधिकतम उपयोग कर उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया.


डीसी ने सिंचाई कूप के समीप स्थित परती भूमि का भी जायजा लिया. उन्होंने बीडीओ प्रदीप कुमार व कार्यक्रम पदाधिकारी को संबंधित रैयत से मिलकर उक्त भूमि पर आम बागवानी विकसित करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया. गांव के मूर्तिटांड़ टोला में डीसी की मौजूदगी में बीवी-जीरामजी (मनरेगा) के दर्जनों लाभुकों का केवाईसी पूरा किया गया. दोनों अधिकारियों ने अबुआ आवास योजना के तहत निर्मित आवासों का जायजा लिया. मौके पर प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मैजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही