Search

 
 
 

Bokaro News:  जनता दरबार में DC ने सुनी लोगों की समस्याएं, तत्काल समाधान के निर्देश

समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में शुक्रवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को सुना. सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए डीसी ने विभागीय अधिकारियों को जल्द सामाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कार्यक्रम में 27 आवेदनों की सुनवाई हुई.
 

Bokaro: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में शुक्रवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को सुना. सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए डीसी ने विभागीय अधिकारियों को जल्द सामाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कार्यक्रम में 27 आवेदनों की सुनवाई हुई. उपायुक्त ने भूमि विवाद, राजस्व, शिक्षा, विद्युत, बीएसएल, डीपीएलआर, कल्याण, आपूर्ति विभाग तथा विभिन्न अंचल कार्यालयों से जुड़े सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुना.


उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन रिस्पॉन्सिव गवर्नेंस की अवधारणा के अनुरूप कार्य कर रहा है. आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. यह मंच नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करते हैं तथा शिकायतों के निष्पादन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करते हैं.


जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में भी जनता दरबार आयोजित किया गया. वहां प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों की सुनवाई संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों द्वारा की गई. जिन मामलों का समाधान तत्काल संभव था, उनका मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि अन्य मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई.


कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता  सुनील चन्द्र, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुचिता किरण, सहायक जन संपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, परियोजना पदाधिकारी  मानिक चन्द्र सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही