Search

 
 
 

Bokaro News : लुगुबुरु घांटाबाड़ी विकास प्राधिकार के गठन को लेकर डीसी ने की बैठक, सुझावों पर हुई चर्चा

लुगुबुरु घांटाबाड़ी विकास प्राधिकार के गठन को लेकर शनिवार को बोकारो डीसी अजय नाथ झा की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में प्राधिकार के ड्राफ्ट, उसकी संरचना व कार्यप्रणाली पर विचार-विमर्श किया गया.
 
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी अजय नाथ झा.

Bokaro : लुगुबुरु घांटाबाड़ी विकास प्राधिकार के गठन को लेकर शनिवार को बोकारो डीसी अजय नाथ झा की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में प्राधिकार के ड्राफ्ट, उसकी संरचना व कार्यप्रणाली पर विचार-विमर्श किया गया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए गए.

 


डीसी ने कहा कि प्रस्तावित लुगुबुरु घांटाबाड़ी विकास प्राधिकार के माध्यम से क्षेत्र के विकास व आयोजन संबंधी कार्यों को अधिक व्यापक, व्यवस्थित व प्रभावी स्वरूप प्रदान किया जा सकेगा. प्राधिकार के माध्यम से विकास कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के साथ ही क्षेत्र की जनजातीय पहचान, परंपरा व सांस्कृतिक स्वरूप को संरक्षित रखने पर विशेष जोर दिया जाएगा. बैठक में प्राधिकार की प्रस्तावित संरचना में जिला प्रशासन के संबंधित पदाधिकारियों के साथ स्थानीय समिति व क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई. 


बैठक में ड्राफ्ट को शीघ्र अंतिम रूप देकर अगले दो-तीन दिनों के भीतर आगे की कार्रवाई के लिए भेजने पर सहमति बनी. बैठक में डीडीसी शताब्दी मजूमदार, वन पदाधिकारी संदीप शिंदे, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून, कल्याण पदाधिकारी सुचिता किरण, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत वीडियो संवाद के माध्यम से लुगुबुरु घांटाबाड़ी आयोजन समिति के अध्यक्ष बबुली सोरेन, गोमिया बीडीओ, सीओ सहित अन्य अधिकारी जुड़े थे. 
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही