Bokaro: सोमवार को डीसी अजय नाथ झा ने समाहरणालय के द्वितीय तल्ले स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कार्यरत कुछ कर्मियों के अनुपस्थित रहने पर उन्होंने नाराजगी जताई. उन्होंने स्थापना उप समाहर्ता प्रेमचंद सिन्हा को संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को समय पर कार्यालय पहुंचकर निर्धारित समयावधि में अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कार्यालयीन अनुशासन एवं समयबद्ध उपस्थिति से ही आमजन को बेहतर एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं. अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया.
इसे भी पढ़ें:
मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment