Search

 
 
 

Bokaro  News : डीस ने EVM वेयरहाउस का किया निरीक्षण ,सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कैंप-टू स्थित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने किया. निरीक्षण के दौरान मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे.
 

Bokaro : कैंप-टू स्थित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने किया. निरीक्षण के दौरान मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे.

 

 

निरीक्षण के दौरान डीईओ सह डीसी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी उपकरणों की स्थिति तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की. अधिकारियों द्वारा ईवीएम की वर्तमान स्थिति, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, अग्निशमन यंत्र, यूपीएस बैकअप व अन्य तकनीकी सुविधाओं की जानकारी दी.

 

डीईओ सह डीसी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ईवीएम वेयरहाउस का नियमित निरीक्षण किया जाता है तथा मशीनों की सुरक्षा व क्रियाशीलता से संबंधित प्रतिवेदन समय-समय पर मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, रांची को प्रेषित किया जाता है. 

 

उन्होंने निर्वाचन शाखा को आवश्यक प्रतिवेदन निर्धारित समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.इस दौरान डीईओ सह डीसी ने दिवारों पर दीमक को देखते हुए अगस्त माह में तिथि निर्धारित कर वज्रगृह की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया.

 

उन्होंने कहा कि यह कार्य डीईओ सह डीसी तथा मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराया जाए, ताकि निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके.इस अवसर पर ईआरओ सह एसी सुनील चन्द्र, डीपीएलआर पूर्णिमा कुमारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही