Search

 
 
 

झामुमो बोला, 2029 के लिए गठबंधन तैयार, कांग्रेस राज्यसभा की हार भूलने को तैयार, राजद का संदेश, रात गयी, बात गयी

राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के बाद झारखंड महागठबंधन में आयी खटास अब खत्म होती नजर आ रही है. झामुमो, कांग्रेस, राजद और अन्य सहयोगी दल एक बार फिर साथ आ गए हैं. सभी ने 2029 के चुनाव की तैयारियों में जुटने का संकेत दिया है.
 

Ranchi :  राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के बाद झारखंड महागठबंधन में आयी खटास अब खत्म होती नजर आ रही है. झामुमो, कांग्रेस, राजद और अन्य सहयोगी दल एक बार फिर साथ आ गए हैं. सभी ने 2029 के चुनाव की तैयारियों में जुटने का संकेत दिया है.

 

राज्यसभा चुनाव के दौरान हुई क्रॉस वोटिंग के बाद महागठबंधन में गंभीर मतभेद सामने आए थे. कांग्रेस ने राजद और सीपीआई(एमएल) पर क्रॉस वोटिंग का आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके रुख की वजह से भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी चुनाव जीत गए, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा.

 

 

उस दौरान गठबंधन के नेताओं के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप हुए. कांग्रेस की ओर से राजद और सीपीआई(एमएल) की भूमिका पर सवाल उठाए गए, जबकि राजद नेताओं ने भी कांग्रेस के आरोपों का जवाब दिया. बयानबाजी के दौरान एक-दूसरे पर गठबंधन धर्म नहीं निभाने और गद्दारी तक के आरोप लगे थे.

 

अब बदले हुए राजनीतिक माहौल में झामुमो ने साफ कहा है कि महागठबंधन 2029 के चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है. कांग्रेस ने भी पुराने विवादों को भुलाकर आगे बढ़ने का संदेश दिया है. वहीं राजद ने "रात गई, बात गई" कहते हुए संकेत दिया है कि अब पूरा फोकस आगामी चुनावी रणनीति पर रहेगा.

 

महागठबंधन के सभी दलों के एक मंच पर आने से यह साफ संकेत मिला है कि पिछले विवादों को पीछे छोड़कर अब विपक्ष 2029 के चुनाव को लेकर साझा रणनीति बनाने में जुट गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही