Search

 
 
 

Bokaro News : DC ने प्रदूषण, रोजगार व यातायात समेत विभिन्न मुद्दों पर 15 दिनों में मांगा रिपोर्ट

उपायुक्त-सह-क्षेत्रीय निदेशक, जियाडा बोकारो प्रक्षेत्र अजय नाथ झा की अध्यक्षता में  समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिले के विभिन्न औद्योगिक संगठनों (एसोसिएशन) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई.
 

Bokaro : उपायुक्त-सह-क्षेत्रीय निदेशक, जियाडा बोकारो प्रक्षेत्र अजय नाथ झा की अध्यक्षता में  समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिले के विभिन्न औद्योगिक संगठनों (एसोसिएशन) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में सभी एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने एजेंडा प्रस्तुत किए तथा औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं व आवश्यकताओं से प्रशासन को अवगत कराया.

 

बैठक में एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बीएसएल के साथ संयुक्त बैठक आयोजित कराने का अनुरोध किया. साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं, विशेषकर सड़कों, नालियों व अन्य बुनियादी सुविधाओं के मरम्मत व सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता पर बल दिया.

 

उपायुक्त-सह-क्षेत्रीय निदेशक, जियाडा ने सभी औद्योगिक संगठनों को बीएसएल के साथ प्रस्तावित पीएलसी बैठक के लिए अपना एजेंडा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण की स्थिति, रोजगार के अवसर, यातायात प्रबंधन, बंद औद्योगिक इकाइयों की वर्तमान स्थिति सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर 15 दिनों के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

 

बैठक में प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, क्षेत्रीय उप निदेशक, जियाडा बोकारो प्रक्षेत्र  मनोज कुमार, सहायक विकास पदाधिकारी, जियाडा, बोकारो चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज, उद्योग संकल्प, लघु उद्योग भारती, एससी/एसटी उद्यमी विकास संघ तथा बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही