Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JPSC कार्यालय के बाद कांग्रेस ऑफिस घेरने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, एक-दूसरे पर फेंक रहे अंडा व संतरे का छिलका

जेपीएससी कार्यालय का घेराव करने, बेरिकेडिंग तोड़ कर गेट पहुंचने, पोस्टर टांगने के बाद भाजयुमो के कार्यकर्ता का हुजूम कांग्रेस पार्टी के कार्यालय की तरफ बढ़ गयी है. भाजयुमो के कार्यकर्ता और छात्र कचहरी चौक होते हुए शहीद चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंच गए हैं और जमकर नारेबाजी कर रहे हैं
Advertisement
Advertisement
  • राहुल गांधी चोर है के लग रहे नारे
  • रस्सी से आगे बढ़ने की कोशिश करने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज
  • बीजेपी कार्यकर्ताओं के घेराव के विरोध में कल कांग्रेस भी बीजेपी कार्यालय का घेरेगी

Ranchi : जेपीएससी कार्यालय का घेराव करने, बैरिकेडिंग तोड़ कर गेट पहुंचने, पोस्टर टांगने के बाद भाजयुमो के कार्यकर्ता का हुजूम कांग्रेस पार्टी के कार्यालय की तरफ बढ़ गयी है. भाजयुमो के कार्यकर्ता और छात्र कचहरी चौक होते हुए शहीद चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंच गए हैं और जमकर नारेबाजी कर रहे हैं.

 

भाजयुमो कार्यकर्ताओं का हुजूम जैसे ही कांग्रेस पार्टी के कार्यालय की तरफ बढ़ने लगा, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय के आसपास बेरिकेडिंग कर दी. हालांकि तब तक कांग्रेस कार्यालय के पास भाजयुमो कार्यकर्ता पहुंच गये. इसके बाद दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गये हैं.

 

एक तरफ बीजेपी के कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अंडा फेंक रहे हैं और राहुल गांधी चोर है के नारे लगा रहे हैं. वहीं  दूसरी तरफ कांग्रेस के कार्याकर्ता बीजेपी कार्यकर्ता पर संतरे का छिलका फेंक रहे हैं.

 

इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता पुलिस द्वारा लगाई गई रस्सी से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें लाठीचार्ज कर पीछे हटाया गया. बीजेपी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस कार्यालय में घुसने नहीं दिया गया. ऐसे में उन्होंने सड़क पर ही प्रदर्शन किया. 

 

बता दें कि बीजेपी कार्यकर्ताओं के घेराव के विरोध में कल कांग्रेस भी बीजेपी कार्यालय का घेराव करेगी. 

 

Uploaded Image

 भाजयुमो कार्यकर्ता को रोकने के लिए की गई बैरिकेडिंग

 

रांची पुलिस ने कांग्रेस पार्टी कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है. साथ ही किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए खुद को तैयार कर लिया है. फिलहाल दोनों दलों के कार्यकर्ता एक-दूसरे के सामने आ गये हैं और नारेबाजी कर रहे हैं.

 

Uploaded Image

डोरंडा से कांग्रेस कार्यालय जाते कार्यकर्ता

भाजयुमो कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़ कार्यालय के मुख्य गेट तक पहुंचे

इससे पहले भाजयुमो के कार्यकर्ता जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जुटे और पैदल मार्च करते हुए जेपीएससी कार्यालय पहुंचे. इस दौरान राज्यभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं और छात्रों ने पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग तोड़ जेपीएससी कार्यालय के मुख्य गेट तक पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की. 

 

प्रदर्शनकारियों ने 14वीं जेपीएससी परीक्षा के परिणाम और कट-ऑफ में कथित धांधली और झारखंड में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राज्य में नौकरियां पारदर्शी तरीके से नहीं दी जा रहीं, जिससे भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

 

 

Uploaded Image

भाजयुमो के कार्यकर्ता नारे लगाते बढ़ रहे आगे

 

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि केवल जेपीएससी ही नहीं, बल्कि जेएसएससी सीजीएल (JSSC CGL) समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी लगातार पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोप सामने आते रहे हैं. उन्होंने राज्य सरकार से सभी भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की.

 

Uploaded Image

कचहरी के पास जमे कार्यकर्ता

युवा मोर्चा के नेताओं ने कहा कि जेपीएससी अध्यक्ष के इस्तीफे से मामला खत्म नहीं होता. उनकी प्रमुख मांग है कि 14वीं जेपीएससी परीक्षा को तत्काल रद्द कर निष्पक्ष एजेंसी से पूरे मामले की जांच कराई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो.

 

प्रदर्शन के दौरान भाजपा युवा मोर्चा ने यह भी घोषणा की कि जेपीएससी कार्यालय के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव किया जाएगा. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही