Search

 
 
 

इरफान अंसारी का भाजपा को खुला चैलेंज, बोले- कांग्रेस कार्यालय आए तो डंडा चलेगा

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा के कांग्रेस कार्यालय घेराव कार्यक्रम को लेकर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपा को शर्म आनी चाहिए, क्योंकि उसकी नैतिकता खत्म हो चुकी है और उसने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं. डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि आज देश के युवा और छात्राएं न्याय मांग रहे हैं.
 

Ranchi: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा के कांग्रेस कार्यालय घेराव कार्यक्रम को लेकर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपा को शर्म आनी चाहिए, क्योंकि उसकी नैतिकता खत्म हो चुकी है और उसने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं.

 

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि आज देश के युवा और छात्राएं न्याय मांग रहे हैं, लेकिन उन्हें न्याय देने के बजाय सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं पर गोलियां चलाई जा रही हैं और उन्हें पीटा जा रहा है.

 

उन्होंने भाजपा पर नीट पेपर लीक का आरोप लगाते हुए कहा कि  नीट का पेपर लीक किया तुम लोगों ने. बच्चों का भविष्य बर्बाद कर दिया. उन्होंने सवाल उठाया कि जिन बच्चों का भविष्य खराब हुआ और जिन परिवारों ने इस कारण अपनों को खोया या भारी मानसिक पीड़ा झेली, उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा.

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भाजपा ने समाज के हर वर्ग को परेशान किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें लगा था कि कम से कम युवाओं को छोड़ दिया जाएगा, लेकिन उनके भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया गया. कहा कि अब यह सब बर्दाश्त के बाहर हो चुका है.

 

भाजपा के कांग्रेस कार्यालय घेराव कार्यक्रम पर डॉ. इरफान अंसारी ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि आज आ रहे हो कांग्रेस ऑफिस घेरने के लिए. आओ, मैं देखता हूं. बहुत गोलियां चलाये हो ना, आज डंडा चलेगा. आओ, देख लेंगे हम. उन्होंने आगे कहा कि अब लड़ाई निर्णायक होगी. अब आर-पार होगा. अब जंग होगा. आ जाओ मैदान में. मैं देख लूंगा भाजपा में कितनी ताकत है. हिम्मत हो तो कांग्रेस ऑफिस आओ.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही