Search

 
 
 

JPSC कार्यालय पहुंचे अभ्यर्थी, रिजल्ट रद्द और कटऑफ मार्क्स जारी करने की मांग

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के कार्यालय के बाहर बुधवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे और हाल ही में जारी परीक्षा परिणाम को वापस लेने की मांग की. प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और कटऑफ मार्क्स सार्वजनिक करने की भी मांग की.
 

Ranchi :  झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के कार्यालय के बाहर बुधवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे और हाल ही में जारी परीक्षा परिणाम को वापस लेने की मांग की. प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और कटऑफ मार्क्स सार्वजनिक करने की भी मांग की.

 

अभ्यर्थियों ने कहा कि अगर झारखंड के प्रशासनिक पदों पर दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों का चयन होगा, तो राज्य के युवाओं के भविष्य का क्या होगा. उन्होंने कहा कि कई अभ्यर्थी कटऑफ से अधिक अंक लाने का दावा कर रहे हैं. लेकिन परिणाम और चयन प्रक्रिया स्पष्ट नहीं होने के कारण वे मानसिक तनाव और अवसाद का सामना कर रहे हैं.

 

प्रदर्शनकारी छात्राओं ने कहा कि कटऑफ सार्वजनिक नहीं किए जाने से चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं. यह भी कहा कि कटऑफ मार्क्स जारी होने से उन्हें पता चल पाएगा कि वे कितने अंकों से पीछे रह गए हैं. ताकि वे आगामी परीक्षा की अच्छे से तैयारी कर सकें.

 

अभ्यर्थियों ने सरकार और आयोग से उनकी मांगों पर जल्द निर्णय लेने और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की. 

 

Uploaded Image

जेपीएससी कार्यालय के बाहर सुरक्षा सख्त, बैरिकेडिंग की गई 

 

प्रदर्शन में शामिल एक अभ्यर्थी ने कहा कि घर पर परिजन लगातार परिणाम को लेकर सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन उनके पास कोई जवाब नहीं है. उसने आरोप लगाया कि JPSC की कार्यशैली पर पहले से ही कई सवाल उठते रहे हैं और आयोग के अध्यक्ष का इस्तीफा भी कई शंकाओं को जन्म देता है.

 

अभ्यर्थियों ने कहा कि सिर्फ JPSC ही नहीं, बल्कि JSSC समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर भी लगातार विवाद सामने आते रहे हैं. उनका आरोप है कि सरकार छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है और भारी पुलिस बल की तैनाती भी इसी का संकेत है. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे.

 

ये है प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें

- भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनाई जाए.

- परीक्षाएं नियमित रूप से आयोजित हो.

- चयन प्रक्रिया का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाए

- कटऑफ मार्क्स सार्वजनिक करे जेपीएससी

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही