Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JPSC की CID जांच पर बाबूलाल मरांडी का बयान, CBI से करायें जांच

विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने एक बयान जारी कर कहा है कि जेपीएससी की सीआईडी जांच एक दिखावा है. मरांडी ने सीआईडी जांच को शराब घोटाले की जांच जैसा छलावा बताते हुए सरकार से मांग की है कि पूरे मामले की जांच सीबीआई से करायी जाये. बाबूलाल मरांडी ने बयान में कहा है कि JPSC मामले की जांच केवल दिखावा है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने एक बयान जारी कर कहा है कि जेपीएससी की सीआईडी जांच एक दिखावा है. मरांडी ने सीआईडी जांच को शराब घोटाले की जांच जैसा छलावा बताते हुए सरकार से मांग की है कि पूरे मामले की जांच सीबीआई से करायी जाये. 


बाबूलाल मरांडी ने बयान में कहा है कि JPSC मामले की जांच केवल दिखावा है. सीआईडी जांच करने के बजाय मामले से जुड़े साक्ष्यों को नष्ट करने में लगी हुई है. जेपीएससी के परीक्षा नियंत्रक और अन्य लोगों को हिरासत में लेना मामले से लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास है. असली दोषियों तक पहुंचने के बजाय छोटे अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई कर जांच को दूसरी दिशा में मोड़ा जा रहा है.


बाबूलाल मरांडी ने JPSC अध्यक्ष ख्यांग्ते को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर सरकार में हिम्मत है तो उन्हें तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की जाए. उन्होंने कहा कि सरकार ने पूर्व में उन्हें मुख्य सचिव के पद पर एक्सटेंशन देने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था, जिसे केंद्र सरकार ने ठुकरा दिया.


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि झारखंड के छात्रों के साथ अन्याय बंद होना चाहिए. दिखावटी जांच से सच सामने नहीं आएगा. उन्होंने JPSC से जुड़े पूरे मामले और JPSC अध्यक्ष ख्यांग्ते के पूरे कार्यकाल के दौरान हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच CBI से कराने की मांग की, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके और झारखंड के युवाओं को न्याय मिल सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही